Uttarakhand News

उत्तराखंड में विधायक की पत्नी के खिलाफ शासन की कार्रवाई, छिन गया पद

Ad

देहरादून: बड़ी खबर बदरीनाथ से है। जहां के विधायक राजेंद्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी पर एक्शन लिया गया है। उन्हें चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। बता दें कि 2012-13 के दौरान नंदादेवी राजजात यात्रा के 60 में से 30 कार्यों के टेंडर में गड़बड़ी करने के मामले में शासन द्वारा कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट की शिकायत के बाद शासन ने 27 अक्टूबर 2014 को चमोली के तत्कालीन जिलाधिकारी को प्रारंभिक जांच के आदेश दिए थे। डीएम को मुख्य विकास अधिकारी ने 12 फरवरी 2015 को रिपोर्ट सौंपी। विधायक की पत्नी पर जानबूझकर दायित्वों का निर्वहन न करने, पदीय कर्तव्यों का गंभीर उल्लंघन करने का आरोप है।

जांच के पश्चात शासन ने यह कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि जांच रिपोर्ट के अनुसार जिला पंचायत को टेंडर में गड़बड़ी से वित्तीय क्षति तो नहीं हुई ,लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष ने निविदा समिति की सिफारिश की अनदेखी की। उनपार अपारदर्शी तरीके से कार्य करने के आरोप भी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top