Uttarakhand News

पुलिस ने कहा ‘कृपया शांति बनाए रखें’, कॉर्बेट में शोर मचाने वालों की खैर नहीं

Ad

Photo : eUttaranchal

हल्द्वानी: जिले में नए साल को ले कर खासा तैयारियां की जा रही हैं। पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए शासन व प्रसासन की तरफ से रोज़ाना एक नया अपडेट सामने आ जाता है। एक ऐसा ही अपडेट कॉर्बेट नेशनल पार्क को ले कर आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

निर्देशों के मुताबिक नए साल पर यहां आने वाले पर्यटकों को मौज मस्ती करने की आज़ादी है मगर शोर करने पर उनका नुकसान हो सकता है। जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा शोर शराबे के मानक तैयार किए गए हैं। जिसको तोड़ते ही आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। याद रहे आप पर कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: नैनीताल के जंगलों में भटके गुजरात से आए पर्यटक, पुलिस ने खोज निकाला

यह भी पढ़ें: पंतनगर में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, केंद्र की मंजूरी को लेकर आया नया अपडेट

प्रदेश में सभी पर्यटन स्थलों पर अब रोज़ाना सैलानी उमड़ रहे हैं। जिसके बाद नए साल पर काफी स्थलों पर अत्याधिक भीड़भाड़ होने की आशंका जताई जा रही है। कॉर्बेट नेशनल पार्क के पास करीब 200 होटल और रिज़ॉर्ट हैं। इसके अलावा वन विभाग के 17 रेस्ट हाउस भी हैं।

ऐसे में नए साल में सैलानियों की ज़्यादा भीड़ आने का सीधा साफ नतीजा है कि आस पास में शोर शराबा भी अधिक होगा। जश्न के दौरान वन्य जीवों के आराम में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसी वजह से प्रशासन ने शोर शराबे को ले कर मानक बना दिए हैं। इन नियमों को उल्लंघन होते ही आपसे जुर्माना लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: भीमताल:कार को नहीं मिला ओवरटेक तो दंपति ने दो युवकों की आंखों में कर दिया मिर्च स्प्रे,शिकायत दर्ज

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया,बुखार व फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन

कॉर्बेट नेशनल पार्क के निदेशक राहुल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्क के चारों ओर करीब 500 मीटर तक के हिस्से को साइलेंस ज़ोन घोषित किया गया है। जिसमें नियमानुसार सुबह छह बजे तक शोर के मानक 40 डेसिबल और दिन में यही मानक 50 डेसिबल निर्धारित किए गए हैं।

स्थानीय होटल एवं रिज़ॉर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि सिंह मान ने कहा कि जो भी इवेंट्स किए जाएंगे वो गाइडलाइन्स के मुताबिक ही किए जाएंगे। सारे कार्यक्रमों का आयोजन साउंड प्रूफ हॉल में ही करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन को पूरा सहयोग करने की बात भी कही।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी की इन सात सड़कों के लिए केंद्र सरकार ने स्वीकृत किए 12 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें: नैनीताल: एसएसपी सुनील कुमार मीणा कोरोना संक्रमित पाए गए,हल्द्वानी में भर्ती

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top