Uttarakhand News

अब हाथी भी कर सकेंगे कसरत, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाथियों के लिए खुलेगा जिम

Ad

अब हाथी भी कर सकेंगे कसरत, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाथियों के लिए खुलेगा जिम

रामनगरः आपने इंसानों को तो जिम करते हुआ देखा होगा, लेकिन क्या आपने हाथियों को जिम करते हुए कभी सुना है…जी हां ऐसा ही कुछ अद्भुत नजारा आपको उत्तराखंड में देखने को मिलेगा। जहां कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ हाथी कैंप में हाथियों के लिए जिम बनाया जा रहा है, ताकि वहां पल रहे हाथी कसरत करके फिट रह सकें। हाथियों के लिए जिम्नेजियम बनाया जा रहा है, जहां हाथी बॉल से लेकर टायर रिंग और मिट्टी के ढेर से खेल सकेंगे और अपनी शरीर को भी स्वस्थ्य रख सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि राजाजी टाइगर रिजर्व के बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में यह जिम खोला जा रहा है।कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज में हाथी कैंप है। इस कैंप में फरवरी 2017 में कर्नाटक से नौ हाथियों को लाया गया था, इनमें कचंभा नामक हथिनी ने दो अगस्त 2018 को कालागढ़ हाथी कैंप में नर हाथी को जन्म दिया था। हाथी कैंप में हाथियों के मेडिकल ट्रीटमेंट, खाने-पीने की पूरी सुविधा होती है, लेकिन हाथियों को जंगल जैसा आनंद नहीं मिल पाता। जिम्नेजियम खोलने का मकसद हाथियों को प्राकृतिक माहौल देना है, जहां वे स्वाभाविक तौर पर एक्टिविटी कर सकेंगे। इससे हाथी मेंटल स्ट्रेस से भी बचेंगे और साथ ही स्वस्थ भी रहेंगे।

pc-vision2020news.com

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top