Dehradun News

उत्तराखंड में AIIMS की 26 वर्षीय नर्सिंग अधिकारी ने की खुदकुशी

Ad

ऋषिकेश: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी की एम्स, ऋषिकेश से आई एक खबर ने प्रदेश भर में सनसनी फैला दी है। यहां अस्पताल में तैनात एक नर्सिंग ऑफिसर ने आत्महत्या कर ली। बता दें कि विस्थापित क्षेत्र आमबाग में फ्लैट में किराए पर रहने वाली नर्सिंग ऑफिसर की आत्महत्या पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे ने जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग अधिकारी के पद पर तैनात 26 वर्षीय प्रतिभा कुमारी पुत्री विरेंद्र प्रसाद निवासी सत्य विहार बुराड़ी दिल्ली अपनी बहन प्रीति के साथ यहां वर्ष 2019 से काम कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रीति अपनी शिफ्ट खत्म कर घर लौटी तो दरवाजा बंद मिला। फ्लैट के अंदर जाकर देखा तो बहन प्रतिभा चादर के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top