National News

दुखद खबर: भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुद को मारी गोली, मौत

Ad

बीड: बीमारी इंसान को ना सिर्फ शारीरित बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर बना देती हैं। महाराष्ट्र से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष का शव घर में मिला बै। बताया गया है कि स्वास्थ्य खराब होने से परेशान होकर बीड जिले के भाजपा अध्यक्ष ने खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। जिससे उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस द्वारा बताया गया है कि भाजपा अध्यक्ष भगीरथ भियानी ने दोपहर को मीरा नगर इलाके स्थित अपने घर में अपनी लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मार ली। इसी कारण उनकी मौत हो गई। भियानी के परिवार के सदस्यों ने गोली चलने की आवाज सुनी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top