Udham Singh Nagar News

UPSC परीक्षा के चौथे टॉपर बने पंतनगर यूनिवर्सिटी के छात्र ऐश्वर्य वर्मा

Ad

पंतनगर: पंतनगर यूनिवर्सिटी के छात्र अपनी मेहनत से नाम कमाने का सिलसिला कभी नहीं रोकते। यूनिवर्सिटी के अधिकतर छात्र विभिन्न क्षेत्रों में बड़े बड़े और अहम पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब विवि के एक और छात्र ऐश्वर्य वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में टॉप मारा है। ऐश्वर्य को पूरे देश में चौथी रैंक मिली है और वह पुरुषों में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी बन गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ऐश्वर्य वर्मा उज्जैन के महानंदा नगर के रहने वाले हैं। वह साल 2017 से दिल्ली में सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी में लगे हुए थे। सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद से ही ऐश्वर्य के घर परिवार में जश्न का माहौल है। ऐश्वर्य ने इतनी कठिन परीक्षा में ऑल इंडिया में चौथी रैंक हासिल की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी उन्हें बधाई दी है।

गौरतलब है कि ऐश्वर्य की शुरुआती पढ़ाई महानंदा नगर में रहकर ही पूरी हुई है। चूंकि उनके पिता विवेक वर्मा बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं, इसलिए उनकी पोस्टिंग उत्तराखंड में हो गई थी। जिस वजह से उन्होंने आगे की पढ़ाई उत्तराखंड से ही की। ऐश्वर्य ने बी.टेक. इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई गोविंद वल्लभपंत विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड से किया है।

इसके बाद बेटे ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए दिल्ली में रहकर तैयारी की। अब ऐश्वर्य को चौथे प्रयास में सफलता मिली है। वर्तमान की बात करें तो ऐश्वर्य पिताजी के पास बरेली में है। वाकई इसी तरह की कहानियां युवाओं को सबसे ज्यादा प्रेरित करती हैं। कहते हैं ना अगर आप के अंदर संकल्प को दृढ़ता से पूरा करने का जज्बा है तो ये निश्चित है कि आपको सफलता जरूर मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top