Almora News

फर्जीवाड़ा:झूठ का सहारा लेकर सेना में भर्ती होने की कोशिश,उत्तराखंड में पकड़े गए 150 युवक

Ad

अल्मोड़ा: झूठ कितनी भी आगे निकलने की कोशिशें कर ले मगर सत्य से कभी जीत नहीं सकता। अल्मोड़ा में चल रही सेना भर्ती में पकड़े गए फर्जीवाड़े से भी यही साबित हुआ है। जी हां, आपने सही पढ़ा। जिस भारतीय सेना में जाने के लिए युवा इतनी मेहनत मशक्कत करते हैं। उसी भारतीय सेना की भर्ती में तकरीबन 150 मुन्ना भाई फर्जी डिग्री के साथ पकड़े गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को सेना और पुलिस की खुफिया टीम द्वारा फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत तकरीबन 150 युवा पकड़े गए जिनका प्रमाण पत्र फर्जी था। बता दें कि इनमें से एक युवक को पुलिस के हवाले भी कर दिया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह करने जा रहे हैं शादी,इसलिए BCCI ने दी छुट्टी, स्पो‌र्ट्स एंकर से होगी शादी !

यह भी पढ़ें: टिहरी और हल्द्वानी के दो लोग हैं लापता, परिवार को चाहिए आपकी सहायता, शेयर करें

अल्मोड़ा में इन दिनों सेना भर्ती चल रही है। जिसके लिए युवा अच्छी तादाद में पहुंच कर सेना में शामिल होने के अपने सपने को साकार करने का प्रयत्न कर रहे हैं। मगर इन्हीं युवाओं की भीड़ में कुछ युवक ऐसे भी छिपे हैं जो झूठ से आगे जाना चाहते हैं। मतलब फर्जी प्रमाण पत्र दिखाकर भर्ती में शामिल हो रहे हैं।

इन पकड़े गए 150 युवकों में से एक युवक तो ऐसा भी है जो कि पिछली तीन भर्तियों में फर्जी डिग्री दिखाकर भाग ले चुका है। आरोपी युवक ने एक दलाल की मदद से हाईस्कूल का फर्जी प्रमाण पत्र बनाया हुआ है। यह डिग्री बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हुबली कर्नाटक स्थित एक मदरसे से बनाई गई है। पुलिस ने दलाल की खोजबीन भी शुरू कर दी है।

मंगलवार को रानीखेत में चल रही ओपन भर्ती रैली में ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर, बाजपुर, सितारगंज और किच्छा के युवकों की भर्ती थी। इसी भर्ती में 150 युवक फर्जी डिग्री के साथ पकड़े गए हैं। जिनमें से ऊधमसिंहनगर जिले के रामपुरकाजी थाना केलाखेड़ा निवासी एक युवक को गिरप्तार कर अन्यों को छोड़ दिया गया है। पकड़े गए संदिग्ध का नाम सुखविंदर सिंह बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: इन दो जगहों पर बनेंगे नए विश्वविद्यालय, उत्तराखंड कैबिनेट ने दी मंजूरी

यह भी पढ़ें: TV9 भारतवर्ष की जीत में चमके मधुर और संत प्रसाद, न्यूज 18 का 3-0 से किया क्लीन स्वीप

यह भी पढ़ें: SSP प्रीति प्रियदर्शिनी का नया आइडिया कराएगा पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की दोस्ती

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड रोडवेज 90 करोड़ की वसूली तीन हज़ार कर्मचारियों से करेगा,सामने आई अहम जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top