Almora News

उत्तराखंड निवासी बुजुर्ग को अल्मोड़ा पुलिस ने खोज निकाला,वीडियो बनाने वाले युवक का धन्यवाद

Ad

देहरादून: कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में एक वीडियो आया जिसमें एक बुजुर्ग महिला मुंबई की सड़क पर फटे हुए कपड़े पहने बैठी थी एवं वीडियो बनाने वाले को बता रही थी कि “मैं अल्मोड़ा की रहने वाली हूं वहां मेरा बेटा और बेटी रहते हैं इत्यादि।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री द्वारा उस महिला की खोज कर मुंबई से वापस घर लाने के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया। तदोपरान्त प्रदीप कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, अल्मोडा ने तहकीकात की तो पता चला कि वायरल वीडियो में जो माता जी दिख रही हैं। वह हेमा देवी निवासी ग्राम कोटियाग तहसील भिकियासैण जिला अल्मोड़ा हैं। वे मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं तथा पिछले 5-6 महीने से लापता हैं। उनकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई है।

अल्मोड़ा पुलिस की एक टीम मुंबई गई और उक्त बुजुर्ग महिला को तलाश कर लिया गया है। अब इनका मेडिकल चेकअप कराकर लाया जा रहा है। बुजुर्ग महिला के मिल जानें पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top