Uttarakhand News

जरूरतमंद ने किया ट्विट, अल्मोड़ा SSP ने 20 किलोमीटर दूर घर पर पहुंचा दी दवाई

Ad

अल्मोड़ा: कोरोना वैश्विक महामारी के दृष्टिगत सम्पूर्ण भारत में लागू लाॅकडाउन में कर्तव्य पालन में लगे समस्त पुलिस बल ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। अल्मोड़ा में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को एक ट्विट मिला तो उन्होंने घर पर सहायता दिलवा दी। भिकियासैंण निवासी मनोज सतपोला ने एसएसपी प्रहलाद नारायण को जीवन रक्षक दवा के लिए ट्विट किया था। इस मामले को गंभीरता से लिया गया।

एसएसपी अल्मोड़ा ने तत्काल हल्द्वानी से दवा मंगवाई। भिकियासैंण चौकी पुलिस द्वारा मनोज के गांव जाकर उन्हें दवा दी गई। सहायता मिलने के बाद मनोज ने पूरे पुलिस विभाग का धन्यवाद किया है। पुलिस की इस कार्यशैली की लोग तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम पोस्ट डाले गए हैं, जिनमें लिखा गया है कि उत्तराखंड की पुलिस के केवल नाम से नहीं बल्कि काम से मित्र पुलिस कहलाती है।

अल्मोड़ा एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने सोशल मीडिया पर जनता की मदद के लिए मुहिम शुरू की है। इसके अंतर्गत किसी भी प्रकार की आपातकाल सेवा के लिए आप 9410322790/एसएसपी अल्मोड़ा के फेसबुक मैसेन्जर/अल्मोड़ा पुलिस फेसबुक पेज आदि पर सम्पर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं। पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जरूरतमन्दों की हर सम्भव मदद की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top