Almora News

हल्द्वानी: भूस्खलन की वजह से भवाली-अल्मोड़ा मार्ग हुआ बंद, ट्रैफिक को किया गया डायवर्ट

Ad

हल्द्वानी: बारिश के चलते कुमाऊं के कई पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन हो रहा है। इस वजह से मार्ग भी बंद हो गए हैं और यातायात बाधित हुआ है। कई जगहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया गया है। प्रशासन द्वारा लोगों की सुरक्षा हेतु तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। आपदा से निपटने के लिए SDRF और NDRF टीम को तैनात किया गया है। ( ALMORA-KHAIRNA HIGHWAY)

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं ताजा अपडेट भवाली- अल्मोड़ा हाईवे को लेकर आ रहा है। खैरना और अल्मोड़ा के बीच भारी मलबा आने से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। इस वजह से दोनों तरफ गाड़ियों का लंबा जाम लग गया है। प्रशासन द्वारा जेसीबी और पोकलैंड मशीन से हाईवे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में भी मलबा आने की वजह से ये मार्ग बंद हो चुका है। ( TRAFFIC DIVERT FOR HALDWANI)

हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ आने वाले वाहन रामगढ़, नथुवाखान, क्वारब होते हुए अल्मोड़ा की तरफ जाएंगे। सड़क बंद होने के चलते बीच में फंसे वाहनों को खैरना होते हुए रानीखेत की तरफ भेजा गया है। इस संबंध में नैनीताल पुलिस ने लोगों को अपडेट दे दिया है। 13 जुलाई 2023 को रात्रि लगभग 10 बजे बजे NH 109 भवाली-अल्मोड़ा मार्ग के मध्य क्वारब चौकी से लगभग 2 किमी खैरना की ओर चक्त्याई गाड़ पुल के पास मुख्य मार्ग में भारी मलवा और भारी-भारी बोल्डर आने के कारण यातायात पूर्ण रूप से बंद हो चुका है। उम्मीद है कि दोपहर तक मार्ग खुल जाए और ट्रैफिक सुचारू रूप से चले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top