Uttarakhand News

राजस्थान में सचिन पायलट का नंबर कभी नहीं आएगा, अमित शाह ने क्यों दिया ऐसा बयान

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे मनमोटाव का फायदा विपक्षी दल उठाने लगे हैं। चुनाव तैयारियों में जुटी भाजपा सबसे ज्यादा दोनों के मतभेदों को जनता के बीच में रख रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच चल अनबन पर तंज कसा है।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को भरतपुर में पार्टी के एक कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि पायलट का नंबर कभी नहीं आएगा। भले ही वे जमीनी स्तर पर बहुत सक्रिय हैं लेकिन कांग्रेस को गहलोत की भागीदारी बड़ी लगती है। शाह ने राजस्थान के सभी लोक देवताओं और महाराजा सूरजमल को याद करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने गहलोत की सरकार को 3डी सरकार बताया। बोले- यह तीन डी पर चल रही है। शाह ने थ्री डी को राजस्थान में दंगे, महिलाओं से दुर्व्यवहार और दलितों पर अत्याचार से जोड़ा।

बता दें कि शाह यहां कॉलेज ग्राउंड में बूथ विजय संकल्प हमारा कार्यक्रम में पहुंचे थे। चुनाव तैयारियों पर जोर देते हुए शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केवल 7 महीने बचे हैं और ऐसे में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाए। भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए रणनीति बना रही है तो वहीं कांग्रेस लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के इतिहास रचने की उम्मीद में है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top