Viral

IPL में अपने दिमाग से करोड़पति बन गया बेटा, माता-पिता करते हैं मजदूरी

Ad

नई दिल्ली: क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ साथ आमजनों को भी मालामाल करने का माध्यम बन गया है। मोबाइल में फैंटेसी ऐप्स डाउनलोड कर लोग मोटी मोटी धनराशि जीत रहे हैं। हालांकि, यह काफी रिस्क से भरा है मगर फिर भी हर किसी को आजकल इसकी लत लगी है। अब एक युवा इंजीनियर ने आईपीएल में टीम बनाकर करोड़पति बनने का सपना साकार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बिहार के मधुबनी से आने वाले मजदूर दंपति का बेटा करोड़पति बन गया है। बता दें कि मधवापुर प्रखंड के साहरघाट निवासी कुशेश्वर सहनी के पुत्र राजू सहनी ने ड्रीम 11 पर एक मैच में एक करोड़ रुपए का इनाम जीता है। राजू फिलहाल बेंगलुरु में कोटक महिंद्रा में आईटी इंजीनियर (नेटवर्किंग) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने विगत शनिवार को चेन्नई और मुंबई के बीच हुए मैच में अपनी टीम बनाकर 1 करोड़ का इनाम जीता है।

राजू के माता-पिता पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। जीत के बाद राजू का कहना है कि ड्रीम 11 में मैच लगाना भी कोई आसान बात नहीं बल्कि दिमाग का खेल है। उन्होंने कहा कि बेहतर टीम लगाने का परिणाम आज सामने आया है। राजू को उम्मीद है कि अब वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी हद तक बेहतर कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top