Dehradun News

अंकिता के पिता ने उठाए सवाल, बोले रिजॉर्ट पर JCB नहीं चलानी चाहिए थी…

Ad

ऋषिकेश: अंकिता के परिवार पर इन बीते दिनों में क्या गुजर रही होगी, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अंकिता के परिजनों ने बेटी के अंतिम संस्कार से मना कर दिया है और सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अंकिता के पिता ने इतना तक कह दिया कि प्रशासन ने रिजॉर्ट तोड़कर जल्दबाजी की और वाहवाही लूटी। उसमें सबूत भी हो सकते थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि फिलहाल अंकिता के परिजन पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट की मांग पर अड़े हैं और अंतिम संस्कार से मना कर रहे हैं। वहीं, अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी कर चुका प्रशासन परिवार को मनाने की जुगत में है। इसी बीच अंकिता के पिता का एक बयान वायरल हो रहा है। उनका कहना है कि रिजॉर्ट के जिस कमरे में अंकिता रहती थी, उसे जेसीबी चलाकर तोड़ दिया गया।

पीड़ित पिता ने कहा कि जांच के लिए पुलिस ने इस कमरे का सील किया था। लेकिन वाहवाही लूटने के चक्कर में कमरे को तोड़ा गया और सभी सबूत मिटा दिए गए। गौरतलब है कि शुक्रवार रात को वनंत्रा रिजॉर्ट पर जेसीबी चला दी गई थी। पुलिस ने फोरेंसिक नमूने एकत्र कर अंकिता के कमरे को सील कर दिया था। ऐसे में संभावना थी कि वहां से कुछ मजबूत सबूत मिल सकें।

एक तरफ प्रशासन ने रिजॉर्ट सील करने को कहा था तो वहीं रातों रात वहां जेसीबी चला दी गई। मलबा बिखरे होने के कारण अब पुलिस के लिए मौके से साक्ष्य एकत्र करना मुश्किल है। एएसपी शेखर सुयाल की मानें तो प्रशासन की जांच के बाद ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय लोगों ने भी जेसीबी से रिजॉर्ट गिराकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top