Dehradun News

अंकिता के पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने किया अंतिम संस्कार करने से इनकार

Ad

ऋषिकेश: अंकिता हत्याकांड में बीते दिन से लेकर अबतक कुछ और भी कड़ियां जुड़ गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकिता को नहर में फेंकने से पहले पीटने की बात सामने आई है। वहीं, परिजनों ने फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है और दोषियों के एनकाउंटर की भी मांग की है। पूरे प्रदेश व सोशल मीडिया पर हत्याकांड की चर्चा लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अंकिता भंडारी का शव बीते दिन बरामद हुआ था। उससे पहले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब अंकिता भंडारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें यह कहा गया है कि उसकी मौत पानी में डूबने से ही हुई है। मगर मौत से पहले उसे बुरी तरह से पीटा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अंकिता के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

अब अंकिता का पोस्टमार्टम आज रविवार को किया जाना है। जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। हंगामे के अंदेशे के साथ पुलिस बल भी तैनात किया गया है। लेकिन पीड़ित परिवार ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया है। उन्होंने पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट की मांग की है। बता दें कि एम्स में पोस्टमार्टम किया गया था। जिसकी विस्तृत रिपोर्ट सोमवार तक मिलेगी। दूसरी तरफ अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और भाई अजय सिंह ने डीजीपी अशोक कुमार से तीनों आरोपितों का एनकाउंटर कर देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top