Nainital-Haldwani News

रामनगर के अनुज रावत ने जड़ा शतक, 47 गेंदों में बना डाले 106 रन

Ad

नई दिल्ली: डी वाई पाटिल t20 कप में रामनगर के रहने वाले अनुज रावत ने शतकीय पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. आईपीएल से पहले अनुज ने केनरा बैंक की ओर से खेलते हुए 47 गेंदों में शानदार 106 रन बनाए. उनके बल्ले से 8 चौके और 8 छक्के निकले.

ADVERTISEMENTS Ad

रावत की शानदार पारी की बदौलत केनरा बैंक ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए. अनुज रावत के अलावा करुण नायर ने 45 रन और केवी सिद्धार्थ ने 24 रन का योगदान दिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी वाई पाटिल ग्रुप B की टीम ने 17 ओवर में ही मुकाबले को जीत लिया. डी वाई पाटिल ग्रुप B की टीम से यश धुल ने 38 गेंदो पर 86 रनों की पारी खेली.

उनके बल्ले से पांच चौके 8 छक्के निकले इसके अलावा रिंकू सिंह ने 26 गेंदों में 50 रन बनाकर मुकाबले का रुख ही बदल दिया.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top