Nainital-Haldwani News

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फिर चमका पहाड़ का अनुज रावत,10 गेंदों में जड़ी 4 बाउंड्री

Ad

हल्द्वानी: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में युवा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। केरल के मोहम्मद अजहरुद्दीन ने केवल 37 गेंदों में शतक जड़ सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने मुंबई के खिलाफ मात्र 54 गेंदों पर 137 रन ठोक डाले। आईपीएल के लिहाज से इस टूर्नामेंट को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर आईपीएल व टीम इंडिया में जगह बनाई है। उत्तराखंड के अनुज रावत भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जो आईपीएल सीजन-13 में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे।

ADVERTISEMENTS Ad

अनुज रावत दिल्ली के घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इस बार भी वह अच्छे टच में दिखाई दे रहे हैं। आंध्रा के खिलाफ भी उन्होंने छोटी लेकिन मैच जिताऊ पारी खेली थी। आंध्र प्रदेश के खिलाफ अनुज रावत ने 33 रनों का योगदान दिया था। अनुज ने अपना यह अंदाज जारी रखा है। केरल के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 10 गेंदों में 27 रन जड़ डाले। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और एक चौका लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 270 का रहा। दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 212 रन बनाए। दिल्ली की ओर से कप्तान शिखर धवन ने 77 और ललित यादव ने 52 रनों से शानदार पारी खेली। केरल की ओर से एस श्रीसंत ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल की टीम ने एक ओवर शेष रहते मुकाबले को अपने नाम कर लिया। केरल की ओर से रॉबिन उथप्पा ने 54 गेंदों में 91 और विष्णु विनोद ने 38 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली। केरल ने दिल्ली को इस मुकाबले में 6 विकेट से मात दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top