National News

भारत सरकार की अनूठी पहल, बच्चों के खिलौनों से आप जीत सकते हैं एक लाख रुपए

Ad

देहरादून: ऐसा मुमकिन हो सकता है कि आपके घर में भी बच्चे अपने खिलौने इधर उधर फैलाए रहते हों। मगर अब गुस्सा करने की कोई ज़रूरत नहीं है। यही खिलौने आपके परिवार को एक लाख रुपए का इनाम या कई अन्य तोहफे दिला सकते हैं। आइबीईएफ (इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन) और भारत सरकार ने एक शानदार प्रतियोगिता की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad

‘माय फेवरेट इंडियन टाय वीडियो कांटेस्ट’ आपको इनाम जितवा सकता है। आपको कांटेस्ट में भाग लेने के लिए मायजीओवी (mygov.in) पोर्टल पर 25 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करना है। फिर इसके बाद को स्वदेशी खिलौने पर आधारित एक वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड करना है। लेतिन याद रहे खिलौना भारत में निर्मित खिलौना होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में महिलाओं को मिलेगी पहचान, ऑनलाइन पोर्टल पर बिकेगा सारा सामान

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिर हिली धरती, पिथौरागढ़ में 4.0 रही भूकंप की तीव्रता

‘माय फेवरेट इंडियन टाय वीडियो कांटेस्ट’ में भाग लेने के लिए उम्र की कोई बाद्यता नहीं रखी गई है। इस प्रतियोगिता में तीन साल से उपर के बच्चे या कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। कांटेस्ट में एकल, ग्रुप, टीम या पूरा परिवार भाग ले सकेगा।

यह बातें ध्यान रखें

1. प्रतिभागी को अपने बच्चे या खुद के किसी फेवरेट खिलौने के साथ वीडियो बनानी होगी।

2. खिलौना भारत में बना होना चाहिए।

3. वीडियो में परिवार के किसी भी सदस्य को शामिल किया जा सकेगा।

4. वीडियो में प्रतिभागी और खिलौना साफ रूप से नजर आना चाहिए।

यह भी पढ़ें: संस्कृति विभाग की बढ़ेगी शोभा,म्यूजियम में संरक्षित रखी गई ‘केदारखण्ड’ झांकी

यह भी पढ़ें: जो पूरे करियर में नहीं कर पाए धोनी, वो पहाड़ के ऋषभ पंत ने 18 मैचों में कर दिखाया

वीडियो सबमिट करने के स्टेप्स

1. मायजीओवी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

2. अपनी वीडियो फिल्म को अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड करना होगा।

3. वीडियो का लिंक मायजीओवी पोर्टल पर कांटेस्ट के इंट्री सेक्शन के कमेंट बाक्स में पेस्ट करना होगा।

4. फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर पर वीडियो शेयर करने पर इसे @Mygovindia के साथ टैग कर उसका लिंक पेस्ट किया जा सकता है।

5. इंट्री सबमिट करने के दौरान इस सवाल का भी जवाब लिखना होगा कि ‘क्यों यह इंडियन खिलौना पसंदीदा’ है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड को केंद्र की सौगात, इन हाईवे घोषित किया नेशनल हाईवे, पूरी लिस्ट देखें

यह भी पढ़ें: कुदरत ने उजाड़ा घर तो सोनू सूद ने अपनाया, चमोली आपदा पीड़ित परिवार की चार बेटियों को लिया गोद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top