Nainital-Haldwani News

20 हजार सैलानियों के आने से खचाखच भरा नैनीताल, याद आए कोरोना से पहले के नजारे

पर्यटकों की भीड़ से अच्छा गुजरा नैनीताल का Sunday
Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी में पर्यटक सीजन से पहले ही सैलानियों की आवक देखी जा रही है। शुक्रवार शाम से ही हर बार नैनीताल में पहुंचने वाले पर्यटकों का सिलसिला शुरू हो जाता है। खासकर ईद के बाद शुरू हुआ यह सिलसिला अभी तक लगातार जारी है। बता दें कि करीब करीब 20,000 से अधिक सैलानी नैनीताल पहुंचे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इतनी अधिक मात्रा में सैलानियों के नैनीताल आने से कारोबारियों का भी चेहरा खिला हुआ है। नैनीताल में अब एक बार फिर लोगों की भीड़ वैसी ही दिख रही है जैसी कोरोना काल से पहले देखी जाती थी। बहुत सारे वाहन नैनीताल पहुंच रहे हैं जिसकी वजह से शहर की पार्किंग व्यवस्था भी चरमरा गई है। रूसी चौकी प्रभारी एमपी प्रसाद के अनुसार वीकेंड पर रूसी बाइपास तथा नारायण नगर से शटल वाहन पूरा दिन चलने पड़े। बता दें कि होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी चालक आदि काफी खुश नजर आ रहे हैं।

हालांकि इस दौरान डे विजिट पर आने वाले सैलानियों की आवाज ज्यादा है। यह लोग दिन के दिन शहर में आते हैं और घूमने के बाद वापस लौट जाते हैं। खासकर शनिवार को नैनीझील में नौकायन करने वाले पर्यटकों की भीड़ लगी रही। हर जगह पुलिस की टीमों को तैनात किया गया है। ताकि जाम न लगे और वाहनों के ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top