Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने खेली 83 रनों की ताबड़तोड़ पारी, SMAT में अकेले दम पर बदल दिया पूरा मैच

Ad

Uttarakhand: Haldwani: Cricket: Aryan Juyal: Uttar Pradesh: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हल्द्वानी के युवा क्रिकेटर आर्यन जुयाल का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। झारखंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आर्यन ने एक बार फिर दबाव के बीच मोर्चा संभालते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और उत्तर प्रदेश की जीत में अहम भूमिका निभाई। यूपी ने झारखंड को 12 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 33 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसे मुश्किल वक्त में आर्यन जुयाल ने क्रीज पर मोर्चा संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को मजबूती दी। आर्यन ने महज 55 गेंदों में 83 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और दो शानदार छक्के शामिल रहे।

आर्यन की यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ी है। दोनों मुकाबलों में उनका बल्लेबाजी अंदाज आक्रामक रहा है। संकट के समय टीम को संभालने के साथ-साथ तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता ने उन्हें यूपी के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है।

उत्तर प्रदेश की ओर से समीर रिजवी ने भी 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। आर्यन और रिजवी की पारियों की बदौलत यूपी ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 169 रन ही बना सकी और उत्तर प्रदेश ने मुकाबला 12 रन से जीत लिया।

आर्यन जुयाल पिछले कुछ वर्षों तक मुख्य रूप से टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते रहे हैं, लेकिन अब मिडिल ऑर्डर में उनकी भूमिका उन्हें एक नई पहचान दे रही है। टॉप ऑर्डर में पारी की शुरुआत करने वाले आर्यन अब मिडिल ऑर्डर में दबाव के बीच तेजी से रन बनाने में भी सफल हो रहे हैं।

सलामी बल्लेबाजी में फिट और मिडिल ऑर्डर में हिट—आर्यन जुयाल लगातार अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम की दावेदारी मजबूत कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top