Nainital-Haldwani News

नैनीताल SSP के ऑफिस में तैनात महिला ASI को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत से मचा कोहराम

नैनीताल SSP के ऑफिस में तैनात महिला ASI को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत से मचा कोहराम
Ad

किच्छा: कुछ ही देर पहले पुलिस महकमे से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के ऑफिस में कार्यरत महिला एएसआई की बीती रात अपने घर खटीमा जाते वक्त मौत हो गई। दरअसल महिला पुलिसकर्मी को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। मौत के बाद परिवार और पूरे पुलिस बिरादरी में शोक छा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

खटीमा की टनकपुर रोड निवासी 39 वर्षीय महिला एएसआई कंचन सामंत पुत्री शोभन सिंह वर्तमान में नैनीताल एसएसपी के ऑफिस में अकाउंट सेक्शन में अपनी ड्यूटी निभा रही थी। शनिवार को अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद एएसआई कंचन अपने घर खटीमा जाने लगी। स्कूटी से खटीमा जा रही कंचन किच्छा तीसरी मिल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गईं।

दरअसल तीसरी मिल के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया और बाद में निकल गया। इसके बाद पास की ही बस्ती में रहने वालों को घटना का पता चला और उन्होंने महिला को मृत अवस्था में पाया तो तुरंत पुलिस को जानकारी देना बेहतर समझा। इस दौरान वर्दी में न होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अब Half मास्क पहनने वालों का कटेगा फुल चालान

यह भी पढ़ें: वीडियो कांफ्रेंस खत्म, सीएम रावत ने जिलाधिकारियों दी अहम जिम्मेदारी, पढ़ें

सूचना पर कोतवाल चन्स्रामोहन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शिनाख्त करने के लिए महिला के फोन से आखिरी नंबर डायल किया गया तब जाकर उसकी पहचान हो सकी। सूचना पर मध्य रात्रि खटीमा से मृतका का भाई किच्छा पहुचा। रात में पुलिस ने शव को रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस स्थित मोर्चरी भिजवा दिया था।

रविवार सुबह को शव का पंचनामा भर दिया गया। जिसके बाद महिला एसआई दीपा अधिकारी ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका महिला एएसआई अपने बच्चे के साथ मायके में रहती थी। बता दें कि पुलिस वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में एक बार फिर 8 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों के लिए की घोषणा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: महामारी ने हल्की कर दी ट्रेनों की गति,एक महीने में रेलवे के लाखों टिकट रद्द

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर अनुज रावत ने की नैनीताल पुलिस की मदद,एक लाख रुपए की फेस शील्ड बांटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top