Uttarakhand News

उत्तराखंड की जनता के नाम दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने जारी किया ऑडियो

Ad

दिल्ली के सीएम केजरीवाल द्वारा उत्तराखंड की जनता के नाम जारी ऑडियो संदेश

हेलो नमस्कार! मैं अरविंद केजरीवाल बोल रहा हूं। आइए हम सब मिलकर देवभूमि को भी नई दिल्ली की तर्ज पर विकसित करें। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एक ऑडियो क्लिप के जरिए यह संदेश उत्तराखंड के लोगों तक पहुंचाया। सोमवार को देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय में एक मिनट के इस ऑडियो संदेश को जारी किया गया जो कि पूरे उत्तराखंड में आग की गति से फ़ैल रहा। सीएम केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि जो उत्तराखंड में किसी ने नहीं किया वह आप करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

समीक्षा अधिकारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नैनीताल हाईकोर्ट बंद

ऑडियो क्लिप में अरविंद केजरीवाल लोगों से कुशलक्षेम पूछकर बात करना शुरू किया। ऑडियो संदेश में उन्होंने कहा कि देवभूमि को भी नई दिल्ली की तर्ज पर विकसित करें, जहां पर लोगों को मुफ्त में बिजली, पानी और शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाएऔर पूरे प्रदेश में ख़ुशली छाई रहे।

वह अपने कथन को आगे बढ़ाते हुए कहते है कि नई दिल्ली में भी हालात बेहद खराब थे। कांग्रेस और भाजपा जैसे दलों ने लोगों के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया है और हालात बद से बदतर होते रहे। इसीलिए लोगों ने अपनी खुद की पार्टी यानी आम आदमी पार्टी बना ली है।

दिल्ली की तरह सुविधाएं

केजरीवाल का मानना है कि उत्तराखंड में भी बिजली और पानी की सुविधा मुफ्त प्रदान की जा सकती है। दिल्ली की तर्ज पर अच्छी सड़कों का निर्माण किया जा सकता हैं। उत्तराखंड में भी मोहल्ला क्लीनिक खोले जा सकते हैं। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली सरकार कोरोना की लड़ाई में काफी हद तक सफल रही है। 

हल्द्वानी में बना उत्तराखंड का पहला मिट्टी संग्रहालय,शहरवासी समझ सकेंगे महत्व

ऑडियो संदेश जारी करते हुए पार्टी प्रवक्ता रवींद्र सिंह आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश आग की तरह पूरे उत्तराखंड में फैल गया और उत्तराखंड के लगभग 70 लाख लोगों तक पहुँचा है। ऑडियो क्लिप के जरिए केजरीवाल देवभूमि की जनता से सीधे रूबरू हो रहे हैं और प्रदेश के विकास के लिए नियोत रखा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top