Auto Tech

जल्द आ रहा टाटा का एक और नया छोटा ट्रक ,देखे इसके फीचर्स

Ad

नई दिल्लीः टाटा मोटर्स इस महीने  के अंत तक लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में नया प्रीमियम प्रोडक्ट कॉम्पैक्ट ट्रक लॉन्च करने जा रही है। इसके आने से माल ढूलाई में लोगों को काफी आराम मिलेगा। इसमें लगा इंजन 70 HP का है और इसकी लोडिंग कैपेसिटी 1100 किलो की है। इतनी अधिक लोडिंग कैपेसिटी के साथ यह ट्रक बेहद खास और आकर्षक बनाई गई है।टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर बिल्कुल नए छोटे आकार के कमर्शियल वाहन टाटा इंट्रा से भारत में पर्दा उठा लिया है। टाटा इंट्रा को देश में 22 मई 2019 को लॉन्च किया जाएगा। यह टाटा ऐस रेन्ज के बाद पहला बिल्कुल नया कॉम्पैक्ट ट्रक है और टाटा इंट्रा आकार में बड़ा होने के साथ प्रिमियम और दमदार होगा। कंपनी ने  इस बात की  पुष्टि की है कि टाटा इंट्रा ऐसा ही जगह लॉन्च नहीं किया जा रहा और यह एक नया मॉडल है जो टाटा ऐस के साथ बेचा जाएगा। गौरतलब है कि टाटा ऐस कंपनी के सबसे ज़्यादा बिकने वाले उत्पादों में से एक है और लॉन्च से अबतक कंपनी इस मिनी ट्रक की 20 लाख यूनिट बेच चुकी है। फिलहाल कंपनी का टाटा ऐस को बंद करने का कोई इरादा नहीं है और कंपनी ने यह कहा है कि ऐस रेन्ज को बीएस6 इंजन में भी उपलब्ध कराया जाएगा।टाटा मोटर्स का नया उत्पाद इंट्रा कॉम्पैक्ट ट्रक 1,100 किग्रा भार उठाने की क्षमता रखता है और टाटा ऐस मेगा एक्सएल की क्षमता 1,000 किग्रा है। कंपनी के मुताबिक, इसमें लगा इंजन BS-6 रेडी है, लेकिन अपने सभी प्रोडक्ट्स में BS6 इंजन वो तभी लाएंगे जब ये फ्यूल बाजार में मिलने लगेगा। कंपनी का कहना है कि कस्टमर्स की मांग के मुताबिक ये LCV बनाया गया है और इसकी कॉस्ट ऑफ ओनरशिप कम रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

बिल्कुल नई टाटा इंट्रा दिखने में भी काफी आकर्षक होगी और टाटा पैसेंजर कारों में लगी क्रोम स्लेट वाली ग्रिल के साथ आती है। इसमें हैडलैंप्स के साथ हैलोजन लाइट और इंटीग्रेटेड इंडिकेटर्स दिए गए हैं, इसके साथ ही दमदार बंपर और चौड़े सेंट्रल एसरडैम के साथ फॉगलैंप्स लगाने के लिए भी जगह दी गई है। अत्याधूनिक तकनीकों से लैस यह ट्रक के बाजार में आने से माल ढ़ोने वाले व्यक्तियों को काफी मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top