Rudraprayag News

खराब मौसम बना सिर दर्द,केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण पर लगी रोक

Ad

देहरादून: चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों के लिए अपडेट है। बर्फबारी के चलते मौसम अलर्ट जारी हो गया है। इसे देखते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने फैसला लिया है कि केदारनाथ धाम के लिए ऑनलाइन और भौतिक पंजीकरण पर रोक जारी रहेगी। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने रोक को 15 मई तक बढ़ा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यात्री ऋषिकेश स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र से बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के ही पंजीकरण करा सकते हैं। पिछले कुछ दिनों बर्फबारी का दौर जारी है। सुरक्षा को देखते हुए चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन ने केदारनाथ धाम के पंजीकरण पर रोक लगा दी थी।

इसके बाद मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए यह रोक तीन मई और उसके बाद आठ मई तक बढ़ा दी गई थी। वहीं इन दिनों उत्तराखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। यात्रा के लिहाज से पर्वतीय क्षेत्र का मौसम अनुकूल नहीं है।

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए केदारनाथ धाम के पंजीकरण पर लगी रोक को आगे बढ़ाया गया है। पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त निदेशक वाइके गंगवार ने कहा कि केदारनाथ धाम के ऑनलाइन और भौतिक पंजीकरण पर 15 मई तक रोक लगाई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top