Election Talks

जारी रहेगी पाबांदी, उत्तराखंड में नहीं होगी रैली और जनसभा

Ad

देहरादून: उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का आयोजन होना है। तैयारी जोरों से चल रही है। चुनाव की तारीख भी सामने आ गई है। आचार संहिता के लगने के साथ ही रैली और जनसभाओं पर पाबंदी लगाई गई थी। कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं और इस सख्ती को चुनाव आयोग ने बरकार रखा है।

ADVERTISEMENTS Ad

आयोग ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो और कोरोना वैक्सीनेशन की स्थिति को देखते हुए फिलहाल चुनावी रैली में पाबंदी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। आयोग की इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा सभी आयुक्त और उपायुक्त भी शामिल हुए थे। इस बैठक में पांचों राज्यों के केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और मुख्य स्वास्थ्य सचिव ने भी वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया। बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनावी रैली पर पाबंदी को बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top