Rajasthan

राजस्थान पुलिस का कारनामा,कार में नहीं पहना हेलमेट तो काट दिया एक हजार रुपए का चालान

Ad

नई दिल्ली: सोशल मीडिया के चलन के बाद रोजाना कोई ना कोई वाक्या सामने आता है जो लोगों को चौका देता है। जिस मामले को लेकर तरह-तरह के मीम बनते हैं। एक ऐसा ही मामला राजस्थान से सामने आया है। कार चला रहे युवक का पुलिस ने चालान इसलिए काट दिया क्योंकि उसने हेलमेट नहीं पहना था।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला अलवर जिले के भिवाड़ी का है। एक शक्स खलील मोहम्मद ने बताया कि छह मई को रात करीब 3.30 बजे वह अपनी कार भिवाड़ी जा रहा था। पुलिस ने उसकी कार को रोका। पुलिस कर्मियों ने कार चला रहे युवक को बाहर बुलाया और दो हजार मांगने लगे। युवक ने बताया कि उसके पास सभी दस्तेवज थे। इसके बाद पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण दो हजार रुपए मांगे। खलील ने पैसे के लिए मना किया लेकिन पुलिस नहीं मानी और एक हजार का चालान बना दिया।


खलील ने बताया कि दूसरे दिन उसनवे चालान देखा तो पता चला कि पुलिस ने गाड़ी में हेलमेट का चालान बनाया है। बुधवार को खलील ने यूआईटी पुलिस थाने और भिवाड़ी एसपी को इस मामले के बारे में अवगत कराया है। पीडित का ये भी कहना है कि वह आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सिविल कोर्ट में भी मामला दायर करेंगे। खलील चालान कटने के बाद से हेलमेट पहनकर कार चला रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top