National News

बड़ा फैसला: प्रधानमंत्री मोदी ने की तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा

Ad

नई दिल्ली: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेने की घोषणा कर दी है। बता दें कि जब से यह कानून लागू हुए हैं, तभी से किसान पूरे देश भर में आंदोलनरत हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम किसानों को समझा नहीं सके इसलिए इन कानूनों को वापस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद के सत्र में इन कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। 

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि किसानों के हित की बात, हम अपने प्रयासों के बावजूद कुछ किसानों को समझा नहीं पाए। हमने बेहद प्रयास किया लेकिन यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने आगे कहा- हमारी सरकार, किसानों के कल्याण के लिए, खासकर छोटे किसानों के कल्याण के लिए, देश के कृषि जगत के हित में, देश के हित में, गांव गरीब के उज्जवल भविष्य के लिए, पूरी सत्य निष्ठा से, किसानों के प्रति समर्पण भाव से, नेक नीयत से ये कानून लेकर आई थी।

पीएम मोदी ने मांगी माफी

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज गुरू नानक जी का पवित्र प्रकाश पर्व है। आज मैं आपको यह बताने आया हूं, कि हमने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। मैं देश वासियों से क्षमा मांगते हुए, सच्चे मन से कहना चाहता हूं कि हमारे प्रयास में कमी रही होगी कि हम उन्हें समझा नहीं पाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top