Dehradun News

ऋषभ पंत कार हादसे में खुलासा, NHAI के बयान के बाद कौन सही कौन गलत?

Ad

देहरादून: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। ऋषभ पंत ने हाईवे पर जिस गड्ढे की वजह से हादसे की बात कही थी। उस स्थान पर कोई भी गड्ढा होने से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इन्‍कार कर दिया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्थान पर किसी भी तरह का पेंचवर्क आदि नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि हादसे के बाद पुलिस ने ऋषभ पंत के हवाले से दावा किया था कि नींद की झपकी की वजह दुर्घटना हुई है तो उधर डीडीसीए एवं मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के हवाले से सड़क में गड्ढा होने की बात कही थी। किसी काली चीज को बचाने के कारण भी हादसे की बात सामने आई।

अब एनएचएआइ के परियोजना निदेशक पीएस गुंसाई ने इस मामले में जानकारी दी और बताया कि जहां क्रिकेटर की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है वहां पर किसी तरह का कोई गड्ढा नहीं है। ना ही यहां पर कोई पेंचवर्क या दूसरा कोई काम किया गया है। सबकुछ यहां पहले जैसा है।

याद दिला दें कि कुछ दिन पहले अस्पताल में ऋषभ से मिलने के उपरांत डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा ने कहा था कि जिस जगह दुर्घटना हुई है वहां पर गड्ढा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। सीएम धामी ने भी यही बात दोहराई। मगर अब एनएचएआई के बयान ने संशय एक बार फिर बढ़ा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top