Nainital-Haldwani News

बिंदुखत्ता निवासी हरेंद्र रावत की फिल्म का हुआ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन, बधाई दीजिए

Ad

हल्द्वानी: देहरादून में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नैनीताल जिले के लालकुआं तहसील के बिंदुखत्ता गांव में रहने वाले युवा फोटोग्रफर हरेंद्र रावत द्वारा डायरेक्ट की गई 8 मिनट की एक शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी। शॉर्ट फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई है। बता दें कि 22 सितंबर से 24 सितंबर के बीच देहरादून में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बिंदुखत्ता के गांधीनगर खलियान क्षेत्र के रहने वाले हरेंद्र रावत को बचपन से ही फोटोग्राफी का शौक रहा है। फोटो क्लिक करने के लिए हरेंद्र पहाड़ों में घूमने जाते हैं। इसके चलते ही वो सिनेमाग्राफी और फोटोग्राफी का सुंदर चित्रण करते हैं। इससे पूर्व उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा फोटोग्राफी प्रतियोगिता में वह प्रथम पुरस्कार जीत चुके हैं। हरेंद्र रावत ने बताया कि उनकी 8 मिनट की शॉर्ट फिल्म “युगल बूढ़ी” इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई है जो की 22 सितंबर को देहरादून में दिखाई जाएगी।

हरेंद्र रावत भी उत्तराखंड में हो रहे पलायन से काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि इसके चलते घर खाली हो गए हैं। उत्तराखंड के अधिकतर गांव इसका शिकार हुए हैं। इसलिए उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म के जरिए एक अकेले बूढ़े इंसान को दिखाया है जो सारा काम स्वयं करता है। इस शॉर्ट फिल्म की शूटिंग चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के हरनी गांव में की गई है जिसका निर्देशन और कैमरा दोनों ही हरेंद्र रावत ने किया है। यह 8 मिनट की साइलेंट फिल्म है जिसमें कोई डायलॉग नहीं, लेकिन यह अपने दृश्य से ही बहुत कुछ कहती है। अब तो इंटरनेशनल फेस्टिवल के शुरू होने का इंतजार है, जहां दुनिया भर से पहुंचे लोग हरेंद्र की फिल्म को देखेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top