Uttarakhand News

पंतनगर से सनसनीखेज मामला, भाजपा नेता संदीप कार्की की गोली मारकर हत्या

Ad

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या हो गई है। इस घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी मच गई है। जानकारी के अनुसार पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर 3 में भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की को गोली मारी। घायल संदीप कार्की को इलाज के लिए पहले किच्छा ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर थी तो उन्हें द मेडिसिटी अस्पताल रेफर किया लेकिन उनकी मौत हो गई। वारदात के वक्त संदीप का परिवार उनके साथ मौजूद था।

ADVERTISEMENTS Ad

हत्या के पीछे खनन को लेकर आपसी रंजिश बताई जा रही है। पंतनगर थाना पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और आगे कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। जल्द घटना को अंजाम देने वालो को पकड़ लिया जाएगा।

बता दें कि जिले में आपराधिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस एक तरफ सुरक्षा की बात तो कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इससे पहले साल 2020 में बता दें पार्षद प्रकाश धामी की हत्या 12 अक्टूबर को उनके घर के बाहर ही की गई थी। शूटरों ने आवाज लगाकर घर के बाहर बुलाया और फिर गोलियों से भून दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top