National News

बड़ी खबर, भाजपा विधायक का हृदय गति रुकने से निधन

Ad

देहरादून: एक दुखद खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई है। मंगलवार की सुबह गोला विधायक अरविंद गिरि का आकस्मिक निधन होने से पूरे क्षेत्र और भाजपा के खेमे में शोक की लहर है। बता दें कि वह सुबह पांच बजे अपने निवास से लखनऊ में पार्टी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

अरविंद गिरि के मोहल्ला तीर्थ शिव मंदिर के निकट आवास और फार्म हाउस पर उन्हें चाहने वालों का आना लगा हुआ है। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 5 बजे अपने निवास से लखनऊ में पार्टी बैठक के लिए निकले विधायक को सिधौली पहुंचते ही तबियत में कुछ गड़बड़ी महसूस हुई। जिसके बाद वह चालक राकेश कुमार से गाड़ी रुकवाकर पिछली सीट पर लेट गए।

इसके बाद तत्काल चालक राकेश और गनर रंजीत उन्हें लेकर अटरिया स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। विधायक के आकस्मिक निधन से हर कोई दुखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top