National News

भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत, सरकारी आवास में मिला शव

Ad

नई दिल्ली: एक बड़ी खबर सामने आई रही है राजधानी दिल्ली से…हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उनकी मौत दिल्ली स्थित आवास पर हुई है। रामस्वरूप शर्मा की मौत के बाद आज होने वाली बीजेपी संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह डिप्रेशन में चल रहे थे और उन्हें आत्महत्या की। वहीं ये जानकारी भी मिल रही है कि उन्होंने आत्महत्या की है।

ADVERTISEMENTS Ad

रामस्‍वरूप शर्मा मंडी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने थे। वह एक सामान्य परिवार से संबंध रखते थे और मंडी जिला के जोगेंद्रनगर के रहने वाले थे। वह लंबे वक्त से भाजपा से जुड़े थे और बड़ी योजनाओं का हिस्सा रहते थे। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद पार्टी पदाधिकारी व कुछ उनके करीबी लोग दिल्‍ली के लिए रवाना हुए। रामस्‍वरूप शर्मा के निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली में होने वाली संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी है। बता दें बैठक में पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के बचे हुए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होनी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top