Uttarakhand News

केदारनाथ गुफा की बुकिंग मई तक फुल, ध्यान लगाने के लिए देने होंगे 3000 रुपए

Ad

देहरादून: केदारनाथ यात्रा शुरू होने वाली है और बाबा के भक्तों में काफी उत्साह है। पंजीकरण की रफ्तार को देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि इस बार पिछले साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। तीर्थयात्री केदारनाथ को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित रहते हैं। ट्रेकिंग के अलावा ध्यान गुफा का भी आनन्द तीर्थयात्री उठा सकते हैं। ये वही गुफा है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019 में ध्यान लगाया था। उसके बाद वह दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि केदारनाथ की पहाड़ियों पर तीन ध्यान गुफाओं का निर्माण किया गया है। एक गुफा जिसमे पीएम मोदी ने लगाया था, उसकी बुकिंग मई तक फुल हो चुकी है। यह गुफा मंदिर से लगभग 800 मीटर दूर मंदाकिनी नदी के दूसरी ओर दुग्ध गंगा के पास बनाई गई है। इस गुफा की बुकिंग ऑनलाइन की जा रही है तो वहीं अन्य दो गुफाओं की बुकिंग ऑफलाइन हो रही है। गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा बुकिंग की जिम्मेदारी उठाई जा रही है।

केदारनाथ स्थित अतिथिगृह में इन गुफाओं के लिए बुकिंग होती है। गुफा के किराए पर नजर डाले तो वर्ष 2018 में बनी पहली ध्यान गुफा का एक दिन का शुल्क 3000 रुपये है। जबकि, बाद में बनी अन्य दो ध्यान गुफाओं का शुल्क 1500 रुपये लिया जाएगा। बुकिंग करने वाले व्यक्ति को जीएमवीएन की ओर से एक समय का भोजन व चाय-नाश्ता उपलब्ध कराया जाता है। गुफाओं में बिजली, पानी, संचार व शौचालय की सुविधा उपलब्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top