Breaking News

उत्तराखंड और दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Ad

लद्दाख में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता

हल्द्वानी: कुछ देर पहले देश के विभिन्न राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस लिस्ट में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर शामिल हैं। बात उत्तराखंड की करें तो उत्तरकाशी और रुड़की में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकपं के झटके 10.35 मिनट में महसूस किए गए हैं। वहीं अमृतसर में भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। वहां 10.34 मिनट में झटके महसूस किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6 से भी ऊपर बताई जा रही है। इसके अलावा शुक्रवार शुबह सुबह बिकानेर में राजस्थान के निकट रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बिकानेर राजस्थान से 420 किलोमीटर उत्तरपश्चिम (NW) में था। भूकंप भारतीय समयानुसार 8:01 AM बजे सतह से 290 किलोमीटर की गहराई में आया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top