Chamoli News

बीआरओ ने देश का पहला कैफे बदरीनाथ धाम में खोला, चारधाम यात्रियों को मिलेगा लाभ

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में बीआरओ ने शानदार शुरुआत की है। बीआरओ का पहला कैफे देवभूमि में खुल गया है। बदरीनाथ हाईवे पर पांडुकेश्वर में बीआरओ ने कैफे की शुरुआत की है। कैफे पर तीर्थयात्रियों को जरूरत का सामान मिल जाएगा। बीआरओ के पहले कैफे की 64वें स्थापना दिवस के दिन शुरू किया गया । रविवार को खुद रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने वर्चुअली कैफे का उद्घाटन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

बीआरओ अधिकारियों का कहना है कि संगठन की कोशिश है कि बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खाने की बेहतरीन सुविधा दी जाए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है। तमाम व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं लेकिन बीआरओ की इस नई पहल से व्यवस्थाओं को मजबूकी मिलेगी। यात्रा पर आने वालों के पास विकल्प होंगे। रविवार को पांडुकेश्वर के मुख्य बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि बीआरओ का यह देश में पहला कैफे है।

बीआरओ देश में 75 जगहों पर कैफे खोले का प्लान कर रहा है। इसकी शुरुआत बदरीनाथ धाम के पास पांडुकेश्वर से की गई है। बीआरओ देश के कुल 22 राज्यों में कैफे खोलने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top