Champawat News

चंपावत उपचुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, 3 जून को आएगा फैसला

Ad

देहरादून: चंपावत में होने वाले उप चुनाव की तैयारियो के बीच मतदान की तारीखों का ऐलान हो गया है. चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा और 3 जून को रिजल्ट आएगा. 4 मई को चंपावत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग नोटिफिकेशन जारी करेगा और नॉमिनेश की आखिरी तारीख 11 मई तय की गई है.नामांकन वापस लेने की तारीख 17 मई तय की गई है.

ADVERTISEMENTS Ad

चंपावत उपचुनाव पर पूरे उत्तराखंड की नजर है क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ने जा रहे हैं. साल 2012 और 17 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले पुष्कर सिंह धामी को साल 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी ने हराया. हालांकि भाजपा विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाब रही और लगातार दूसरी बार उत्तराखंड में सरकार बनाने का इतिहास भी रचा. जीत का श्रेय पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व को दिया गया और यही वजह है कि भाजपा ने हार के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया. पुष्कर सिंह धामी के लिए कैलाश गहतोड़ी ने विधायक इस्तीफा दे दिया.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top