Dehradun News

उत्तराखंड में मशहूर कॉमेडियन के खिलाफ केस, प्रभु श्रीराम का उड़ाया था मज़ाक

Ad

देहरादून: हास्य कला तभी तक एक कला रहती है जब तक उसमें बदतमीजी की हदें पार ना हो। इन्हीं हदों को पार करने वाले कई कॉमेडियन बीते समय में फंस भी चुके हैं। अब उत्तराखंड में मशहूर कॉमेडियन यश राठी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है और केस भी दर्ज हो गया है। यश राठी के खिलाफ श्री राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि प्रेमनगर क्षेत्र में हाल ही में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में कॉमेडियन यश राठी ने प्रतिभाग किया था। मगर यहां कुछ ऐसा हुआ कि उनके खिलाफ केस करने की नौबत आनी पड़ी। दरअसल, भैरव वाहिनी के अध्यक्ष सागर जायसवाल ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि आठ अप्रैल को नंदा की चौकी स्थित शीला फार्म में यूथ फॉर यू कार्यक्रम में यश राठी आया था।

कॉमेडियन पर आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान यश राठी ने भगवान श्रीराम के लिए अभद्र और अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ऐसे में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप के साथ मुकदमा दर्ज हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top