Dehradun News

प्रेम चंद अग्रवाल थप्पड़ प्रकरण, पुलिस ने मंत्री के PRO और गनर के खिलाफ केस दर्ज किया

Ad

देहरादून: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से जुड़ा विवाद बढ़ता जा रहा है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने प्रेमचंद अग्रवाल के गनर और PRO पर भी किया मुकदमा दर्ज। पुलिस ने धारा 147, 323, 504 आईपीसी की धाराओं में पीआरओ और गनर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ये केस ऋषिकेश कोतवाली में दर्ज हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मंगलवार देर रात पुलिस ने सुरेंद्र नेगी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। सुरेंद्र नेगी की शिकायत के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के PRO और गनर के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरे मामले में तलब भी कर दिया है। हालांकि FIR में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का नाम नहीं है।

इस विवाद को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सत्ता के नशे में भाजपा के मंत्री काम कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा गया कि कैसे कैबिनेट मंत्री ने युवक को थप्पड़ मारा लेकिन उनका नाम एफआईआर में नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top