National News

IMA पासिंग आउट परेड में शामिल होने के लिए देहरादून आने वाले थे सीडीएस बिपिन रावत

IMA पासिंग आउट परेड में शामिल होने के लिए देहरादून आने वाले थे सीडीएस बिपिन रावत
Ad

देहरादून: हिंदुस्तान के लिए आठ दिसंबर का दिन बड़ा ही दुखद बनते जा रहा है। तमिलनाडू के नीलगिरी हिल्स में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। जिसमें अभी तक कुल 11 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। जिनके शवों की पुष्टि इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के द्वारा की जा चुकी है। वहीं जनरल सीडीएस बिपिन रावत पर अभी तक कोई अपडेट नहीं मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि रक्षा स्टाफ के प्रमुख जनरल बिपिन रावत आगामी शनिवार को देहरादून में होने वाली आईएमए पासिंग आउट परेड में शामिल होने वाले थे। उनके देहरादून आने का खबर भी सामने आई है। इसी बीच तमिलनाडू में चॉपर क्रैश हो गया है। जिसमें जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के समेत कुल 14 लोग सवार थे। दरअसल तमिलनाडु में दोपहर करीब 12.20 बजे भारतीय वायु सेना का चॉपर Mi-17V5 क्रैश हुआ। बता दें कि इस हेलिकॉप्टर को सबसे सुरक्षित माना जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top