Champawat News

पवनदीप राजन के कोरोना संक्रमित होने की खबरों को पिता ने बताया झूठ

Ad

चंपावत: देश का प्रसिद्ध सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल इन दिनों खासी सुर्खियों में बना हुआ है। पवनदीप राजन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबरों से उत्तराखंड में भी चर्चा का माहौल है। मगर इसी बीच पवनदीप के पिता ने इस तरह की खबरों का खंडन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दो दिन पूर्व यह खबरें आई थी कि इंडियन आइडल के स्टार परफॉर्मर पवनदीप राजन को कोरोना हो गया है। लिहाजा खबरें इसलिए भी तूल पकड़ रही थी कि क्योंकि शो के होस्ट आदित्य नारायण पहले ही कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिनके बदले अब शो की होस्टिंग का जिम्मा जय भानुशाली को दिया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फैसला, देहरादून में 7 घंटे का नाइट कर्फ्यू, 30 अप्रैल तक स्कूल रहेंगे बंद…

यह भी पढ़ें: देहरादून में फिर सामने आए सर्वाधिक कोरोना केस,रुद्रपुर में एक मरीज की मौत

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक एक तरफ यह कहा जा रहा था कि पवनदीप अपने होटल रूम से ही प्रस्तुति देंगे तो वहीं सूत्र यह भी कह रहे थे कि इंडियन आइडल की शूटिंग रोक दी जाएगी। मगर अब पवनदीप राजन के पिता ने खबरों का खंडन किया है। बता दें कि पवनदीप राजन अभी मुंबई में हैं।

पवनदीप के पिता चंपावत निवासी सुरेश राजन का कहना है कि इस तरह की खभरों पर ध्यान ना दिया जाए। यह सभी भ्रामक खबरें हैं। उन्होंने बताया कि पवनदीप को दो दिन बुखार ज़रूर रहा था। मगर जब कोरोना जांच की गई तो पता लगा कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव है। इसलिए यह सभी झूठी खबरें हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:कोरोना संक्रमित मृतकों को अपने पैतृक स्थान ले जा सकेंगे परिजन

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में ठेकेदारों का सिंचाई विभाग के खिलाफ धरना,मांग पूरी ना होने पर दी चेतावनी

आपको बता दें कि पवनदीप राजन इंडियन आइडल शो की जान कहे जाते हैं। पवनदीप की हर प्रस्तुति में उनका एक नया अंदाज़ देखने को मिलता है। यही वजह है कि बड़ी से बड़ी हस्ती भी आकर पवनदीप की मुरीद हुए बिना और उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाती।

लाजमी है कि पवनदीप के व्यवहार, अंदाज़, गायकी, हुनर और पहाड़ को आगे बढ़ाने की सोच ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उत्तराखंड वासियों को उम्मीद है कि पवनदीप ही शो को जीतेंगे। बता दें कि पवनदीप को देशभर से अच्छे वोट मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में 12 लोग निकले कोरोना संक्रमित,बनाए गए पांच नए कंटेनमेंट जोन,यहां देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें: हरिद्वार जिले के सभी स्कूल 15 अप्रैल तक रहेंगे बंद, DM ने जारी किया आदेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top