Uttarakhand News

उत्तराखंड की बड़ी खबर, CM त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली AIIMS रेफर किया गया

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश की राजधानी दून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तबीयत पर बड़ी अपडेट आई है। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया जा रहा है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि रविवार को ही सीएम रावत को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। जहां पर मुख्यमंत्री के फेंफड़ों में सीटी स्कैन करने के बाद हल्का सा इंफेक्शन भी पाया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को सीएम रावत का इलाज दून मेडिकल कॉलेज में ही चला। लेकिन अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स दिल्ली रेफर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ. एन एस बिष्ट ने जानकारी दी और बताया कि उनके स्वास्थ में पहले से सुधार है। लेकिन उन्हें दिल्ली एम्स में आगे का इलाज कराने की सलाह दी गई है। बता दें कि वहां उनकी कुछ जांचे भी होनी है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी बेलबाबा मंदिर के पास पेड़ से टकराई दिल्ली से आ रही उत्तराखंड रोडवेज बस

यह भी पढ़ें: पुलिस ने कहा ‘कृपया शांति बनाए रखें’, कॉर्बेट में शोर मचाने वालों की खैर नहीं

आपको याद होगा 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री रावत ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद से उन्हें होम आइसोलेशन में ही रखा गया था। इस बीच जितने भी कार्यक्रम या विधानसभा के सत्र में भी सीएम ऑनलाइन ही जुड़े थे।

बहरहाल अब सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का आगे का इलाज और सभी जांचें दिल्ली एम्स में होंगी। जानकारी के अनुसार उनके साथ दिल्ली तक का सफर उनके परिवार में से उनकी पत्नी और बेटी भी तय कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: नैनीताल के जंगलों में भटके गुजरात से आए पर्यटक, पुलिस ने खोज निकाला

यह भी पढ़ें: पंतनगर में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, केंद्र की मंजूरी को लेकर आया नया अपडेट

यह भी पढ़ें: भीमताल:कार को नहीं मिला ओवरटेक तो दंपति ने दो युवकों की आंखों में कर दिया मिर्च स्प्रे,शिकायत दर्ज

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया,बुखार व फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top