Uttarakhand News

पानी की परेशानी होगी खत्म, गढ़वाल के 75 गांवों को राहत देगी पेयजल योजना

Ad

पौड़ी: हर वह चीज़ या हर वह दृश्य जो हमें और हमारी आँखों को एक सुखद अनुभूति देने में सार्थक रहते हैं, ऐसा ज़रूरी नहीं कि उन नज़ारों के भीतर कोई कमी कभी ना रही हो या वे मौजूदा समय में सम्पन्न हों। हमारे पहाड़ों की चर्चाओं में इन बातों का अधिकतर ज़िक्र होना कोई नई बात नहीं है। यह बात और है कि उत्तराखंड राज्य खूबसूरत नज़ारों का एक गुलदस्ता माना जाता है और यह हकीकत भी है। लेकिन हम अगर यह कहें कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके हरेक तरह की कमी से मुक्त हैं, तो यह भी गलत होगा। परेशानियां एक समय रहते दूर कर दी जाएं तो अच्छा रहता है। कुछ समस्याएं होती हैं जो कि एक निर्धारित की गई समय सीमा में सरकारों द्वारा हल कर दी जाती हैं। लेकिन कुछ एक समस्याओं का हल खोजना या मुसीबतों का निवारण करना सरकारें नहीं कर पाती। ऐसी ही एक समस्या है पहाड़ों में शुद्ध पानी की व्यवस्था।

ADVERTISEMENTS Ad

मगर अब घने लदे बादलों के बीच में से सूरज की एक बहुत उजली किरण दिखती नज़र आ रही है। उत्तराखंड सरकार पेयजल से जुड़ी समस्याओं के निवारण के संदर्भ में अब पुख़्ता कदम उठाती नज़र आ रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को पौड़ी जिले के ग्रामीण इलाकों को पानी से जुड़ा एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिला पौड़ी, ब्लाॅक जयहरीखाल के 75 गांवों हेतु पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस योजना के तहत सभी चिन्हित गांवों को पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था मुहैया करवाई जाएगी। इसी दौरान मुख्यमंत्री रावत ने विकास खंड कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया।

राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पौड़ी जिले के जयहरीखाल ब्लाॅक को दो सौगातें भेंट की हैं। मुख्यमंत्री ने ब्लाॅक के लिये 65 करोड़ की भैरवगढ़ी पेयजल योजना एवं विकासखंड कार्यालय भवन जयहरीखाल का लोकार्पण किया। इस योजना का लाभ इलाके के 75 गांव और तोकों को शुद्ध पानी के रूप में मिलेगा। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि सरकार आम आदमी की मदद के लिये अच्छे कदम उठा रही है और लोगों को स्वरोजगार के मौके प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और खास तौर पर राज्य के युवाओं से अपील भी की। लोगों से और जागरुक होने की मांग करते हुए, उन्होंने कहा कि सभी अपने अधिकारों को समझें और जहां ज़रूरत हो, जनप्रतिनिधियों से सवाल करें। युवाओं को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि युवा वर्ग सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के साथ ही साथ मुख्यमंत्री सोलर योजना का लाभ भी उठाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top