Uttarakhand News

उत्तराखंड में तीसरी लहर के लिए तैयारी शुरू, इन जिलों में बनेंगे बच्चों के कोविड अस्पताल

Ad

हल्द्वानी: फिलहाल पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर ने ही कोहराम मचा रखा है। डर का माहौल लोगों के साथ शासन प्रशासन भी महसूस कर रहा है। अब तीसरी लहर की खबरें इस डर में अधिक वृद्धि करने का काम कर रही हैं। इसी लहर को ध्यान में रख कर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए केंद्र सरकार को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और चंपावत में फैब्रिकेटेड कोविड अस्पताल बनाने का प्रस्ताव भेजने की कवायद शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल विशेषज्ञों और रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर घातक तो होगी ही साथ में यह लहर बच्चों में पर अधिक प्रभाव डालेगी। लाजमी है कि बच्चों को परेशानी होगी तो हड़कंप और भी ज्यादा मचेगा। इसलिए शासन प्रशासन तैयारियों में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहता। अब उक्त चारों जिलों के डीएम से प्रस्ताव मांगा गया है। जिसे केंद्र को भेजा जाएगा।

यह भी पढें: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में भी शुरू हो वैक्सीनेशन,पर्यटन मंत्री महाराज ने गृह मंत्री को लिखा पत्र

यह भी पढें: 18 मई के बाद उत्तराखंड सरकार लेगी बड़ा फैसला, सीएम का बयान सुनिए

बता दें की कोरोना काल की पहली लहर या दूसरी लहर, दोनों ही समय काल में कुमाऊं के मरीजों का दबाव सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पर रहा है। अब इसमें बच्चों के लिए महज 60 ही बेड और 20 ही एसएनसीयू हैं। इसके अलावा महिला अस्पताल में 12 बेड का पीआईसीयू है। इसके अलावा डीआरडीओ का जो अस्पताल यहां तैयार हो रहा है उसमें 75 ऑक्सीजन और 50 आईसीयू बेड बच्चों के लिए होंगे।

हालांकि निजी अस्पतालों जैसे केएचआरसी में आठ बेड का एनआईसीयू है, जबकि सेंट्रल हॉस्पिटल में पांच बेड का पीआईसीयू और पांच बेड का एनआईसीयू है। बच्चों के लिए दो वेंटिलेटर हैं। लेकिन प्राइवेट अस्पतालों के पीआईसीयू या एनआईसीयू अभी कोविड मरीजों के लिए इस्तेमाल नहीं किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी सीएमओ को आदेशित किया है कि बच्चों को कोरोना होने की हालत में उनके इलाज के लिए फैब्रिकेटेड अस्पताल के लिए तत्काल प्रस्ताव बनाकर भेजें। इधर, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि 50 से 100 बेड के फैब्रिकेटेड अस्पताल का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। अस्पताल के लिए जगह भी जल्द ही सेलेक्ट की जाएगी।

यह भी पढें: रुद्रप्रयाग में महिला पुलिसकर्मी ने की आमा की मदद,हर जगह हो रही है SI सोनल रावत की तारीफ

यह भी पढें: फ्रंटलाइन वर्कर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं पर्यटन मंत्री,प्रेमनगर आश्रम में 200 का क्वांरटाइन सेंटर शुरू

यह भी पढें: नहीं रुक रही है कालाबाजारी,कुसुमखेड़ा में पुलिस ने एंबुलेंस चालक की चोरी पकड़ी

यह भी पढें: हल्द्वानी में मरीजों को ऑक्सीजन फ्लोमीटर फ्री में मुहैया कराएंगे आप नेता डिंपल पांडे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top