Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: चारधाम की तर्ज पर बदलेगी चित्रशिला धाम यानी रानीबाग की तस्वीर

Ad

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी के चित्रशिला धाम (रानीबाग) को उत्तराखंड के मानसखंड कॉरिडोर में जोड़ने को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से अनुरोध किया था, जिस पर त्वरिक कार्रवाई करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महारा ने पर्यटन विभाग को निर्देशित किया था कि चित्रशीला धाम (रानीबाग) को मानस खंड कोरिडोर में जोड़ा जाए। जिस पर जिला पर्यटन विभाग ने उप जिलाधिकारी हल्द्वानी से चित्रशिला धाम से राजस्व संबंधित जमीन के दस्तावेज मांगे हैं, जिससे जल्दी ही चित्रशीला धाम को मानसखंड कोरिडोर में जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेग़ी। भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा की चित्रशिला धाम हम सभी के आध्यात्मिक आस्था का केंद्र है, जिसके मानसखंड कोरिडोर में जुड़ने से पूरे विश्व में इसको पहचान मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मध्य हिमालयी क्षेत्र गढ़वाल और कुमाऊं को उत्तराखंड कहा गया है। पुराणों में गढ़वाल को केदारखंड तो कुमाऊं मंडल को मानसखंड के रूप में जाना जाता है। सरकार अब पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गढ़वाल के चार धाम की तर्ज पर कुमाऊं के मंदिरों को विकसित करना चाहती है। इसके लिए मानसखंड कॉरिडोर नाम से प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है, जिसे मंदिरमाला प्रोजेक्ट भी कहा जा रहा है। इसके तहत कुमाऊं के प्रमुख मंदिरों को बेहतर सड़कों से कनेक्ट किया जाएगा। गढ़वाल और कुमाऊं के बीच रोड कनेक्टिविटी भी सुधारी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top