Rajasthan

सीएम अशोक गहलोत का बयान, दुष्कर्म आरोपी को फांसी के कानून के बाद हत्याएं बढ़ गई हैं

नई दिल्ली: दिल्ली में कांग्रेस द्वारा महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कई बड़े नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है और विरोध प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस की एकजुटता दिखाने का भी प्रयास किया जा रहा है। वहीं दिल्ली पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नए कानून के आने के बाद दुष्कर्म के बाद महिलाओं की हत्या के मामले बढ़े हैं। आगे पढ़ें…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम गहलोत ने कहा कि निर्भया हत्याकांड के बाद पूरा देश आरोपियों को फांसी दिलाना चाहता था और मांग चल रही थी। इसके बाद कानून अमल में आया। ऐसे में दुष्कर्म के बाद महिलाओं की हत्या के मामले बढ़ रहे हैं। आरोपी बचने के लिए पीडित की हत्या कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि वह गवाह बन जाएगी तो उनके लिए मुसीबत होगी। ये आंकड़े बढ़ रहे हैं और ऐसे में यह स्थिति भविष्य के लिए डराती है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के विपरीत काम कर रही है। हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति करके देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार विपक्ष के आंदोलन को कोई तवज्जो नहीं दे रही है, इसका परिणाम इन्हें जल्द मिलेगा।


To Top