Election Talks

उत्तराखंड में वोटिंग के बाद दावों की बारी, हरदा बोले 48 तो सीएम धामी बोले 60 सीटें होंगी हमारी…

Ad

देहरादून: प्रदेश भर में 70 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया बीते दिन पूरी हो गई। मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही दावों की बयार बहनी शुरू हो गई है। एक तरफ कांग्रेस तो दूसरी तरफ भाजपा दोनों ही पार्टियां बहुमत से अपनी अपनी सरकार बनने की बात कह रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 48 जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री धामी ने 60 सीटें जीतने का दावा किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष हरीश रावत ने मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर बूथ पर कांग्रेस जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे थे। हरीश रावत ने दावा किया कि कांग्रेस इस विधानसभा चुनाव को पूरे बहुमत से जीत रही है। उन्होंने कहा भाजपा जैसी विफलता कभी नहीं देखी।

लालकुआं से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत ने कहा कि इस बार कांग्रेस को 48 सीटों पर सीधी जीत मिल रही है। हालांकि 7 से 8 सीटों पर मुकाबला रोचक होने के भी आसार हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति मतदाताओं में विश्वास देखा गया। उन्होंने कहा भाजपा इस बार 60 के आंकड़े को भी पार करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top