Tehri News

उत्तराखंड में बारिश से भारी नुकसान, JCB लेकर पहुंचे सीएम धामी

Ad

टिहरी: जनपद टिहरी में बारिश के कारण आपदा जैसा माहौल बन गया है। विभिन्न स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है। जिससे कई घरों को भी नुकसान हुआ है। साथ ही कई घरों मे पानी भी घुस गया है। इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाल्डा एवं उसके आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने कमिश्नर गढ़वाल एवं जिलाधिकारी टिहरी को आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिए। आपदा के मौकों पर भोजन की सबसे अधिक समस्याएं सामने आती हैं। ऐसे में सीएम धामी ने लोगों के लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने जेसीबी में सवार होकर आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। साथ ही पेयजल और बिजली की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top