Nainital-Haldwani News

HMT रानीबाग पहुंचे सीएम धामी, क्षेत्रवासियों का दिल खुश करने वाली बात कर डाली

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की प्रातः रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। एचएमटी फैक्ट्री का 1982 में कार्य प्रारम्भ हुआ तथा 1985 में फैक्ट्री का प्रोडेक्शन प्रारम्भ हुआ, एवं नवम्बर 2016 में एचएमटी फैक्ट्री को बन्द कर दिया गया था। एचएमटी फैक्ट्री का कुल 45.33 एकड़ भूमि पर काबिज है पिछले दिनों केन्द्र सरकार द्वारा एचएमटी फैक्ट्री को राज्य सरकार को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एचएमटी फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मास्टरप्लान बनाकर इस क्षेत्र का विकास किया जायेगा। जिससे यहां के क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिले यही प्राथमिकता है। धामी ने निरीक्षण स्थल पर आयुक्त दीपक रावत एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर सम्भावनाओं पर विचार विमर्श किया।

निरीक्षण दौरान एचएमटी फैक्ट्री के कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। धामी ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगों का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि घड़ी कारखाने के राज्य सरकार को ट्रांसफर होने की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। अब यहां वास्तुस्थिति का आंकलन करते हुए सोचा जाएगा कि क्या चीज यहां स्थापित की जाए। वहीं उन्होंने इशारों में किसी उद्योग कारखाने को स्थापित करे जाने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top