CM Corner

सीएम धामी ने कालाढूंगी में कीं 6 बड़ी घोषणाएं: मिनी स्टेडियम बनेगा, अस्पताल का होगा उच्चीकरण

Ad

Kaaladhungi : CM Dhami : Women Empowerment : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कालाढूंगी में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में क्षेत्र के विकास के लिए छह बड़ी घोषणाएं कीं। इनमें मिनी स्टेडियम का निर्माण, अस्पताल का उच्चीकरण और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में महिलाओं के लिए 70 अतिरिक्त जिप्सियों का पंजीकरण शामिल है। इन घोषणाओं से क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ने के साथ महिलाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली 22 महिलाओं को सम्मानित किया। खेल, शिक्षा, कृषि और स्वरोजगार के क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का संघर्ष और उपलब्धियां पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं।

मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में 200 विद्युत पोल लगाने की घोषणा की। इसके अलावा ग्राम गुजरौड़ा के नवाड़ तोक सैलानी में नई सड़क बनाई जाएगी। कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा और गोडापड़ाव बाईपास से बजवालपुर-किशनपुर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।

वहीं कालाढूंगी अस्पताल का उच्चीकरण किया जाएगा। पर्यटन सत्र 2026-27 में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से 70 अतिरिक्त जिप्सियों का पंजीकरण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उत्तराखंड की महिलाओं ने कठिन परिस्थितियों में परिवार संभालने से लेकर खेती, पशुपालन और सामाजिक जिम्मेदारियों तक हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं…तो परिवार और समाज भी आगे बढ़ता है। सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में साढ़े तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 71 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से पांच लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाएं जुड़ी हैं।

उन्होंने बताया कि हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड से करीब 5,500 महिलाएं जुड़ी हैं और इसके उत्पादों की बिक्री छह करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना और मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के जरिए भी महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। नंदा गौरा योजना के तहत पात्र बालिकाओं को जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं पास करने पर 51 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर देना है।

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्य, दीवान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, महापौर गजराज बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top