CM Corner

सीएम रावत ने चमोली में अतिवृष्टि से हुई जनहानि पर गहरी संवेदना व्यक्त की

Ad

देहरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चमोली के घाट में अतिवृष्टि से हुई जनहानि पर शोक जताते हुए मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली को राहत व बचाव कार्य तेजी से करने व प्रभावितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता के साथ अन्य राहत तुरंत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

चमोली प्रशासन से प्राप्त सूचना के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, राजस्व व आपदा की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुट गईं। प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री पहुंचाई गई है।

घूमने गए दो छात्रों के बह जाने की घटना को दुखद बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात में नदियों का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है। उन्होंने लोगों विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि वर्तमान में भारी बारीश को देखते हुए पिकनिक आदि के लिए नदियों, झरनों के समीप न जाएं।

source-uttaranchaltoday

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top