Udham Singh Nagar News

जिले में और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया COLD DAY अलर्ट

Ad

हल्द्वानी: सर्दी के मौसम ने भारत में अब पूरे जोर से दस्तक दे दी है। वर्तमान में भारत के कई राज्य भीषण सर्दी के प्रकोप से परेशान हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी देश के उत्तरी इलाके के राज्यों को झेलनी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश जैसे अन्य कई राज्य इस समय कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते कुछ दिनों में उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से लगातार तापमान में गिरावट की खबरें सामने आती रहीं, तो वहीं उत्तराखंड एवं उत्तरप्रदेश के मैदानी इलाकों को भी शीतलहर के प्रकोप से कोई नहीं बचा सका। ऐसे में यह भी खबरें सामने आ रहीं हैं कि आने वाले कुछ और दिनों तक उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान बने रहने की संभावना है।

बताते चलें कि मौसम विभाग ने हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ प्रदेश के उच्च हिमालयी इलाकों में लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी जारी रही, जिसके चलते निचले इलाकों को बर्फीली हवाएं और जबरदस्त गलन का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसी तरह की ठंड बने रहने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top